मुंगेली । महिला एवं बाल विकास विभाग मुंगेली, जिला-मुंगेली छ.ग. से महिला स्व सहायता समूहों की लगभग 100 महिलाओं को घानाघाट डिंडौरी, मण्डला होते हुए अमरकंटक भ्रमण दिनांक 11 मार्च 2025 से 13 मार्च 2025 तक दिशा दर्शन भ्रमण के लिए माननीय कलेक्टर राहुल देव एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती संजूला शर्मा के द्वारा हरी झण्डी दिखाकर बस को रवाना किया गया। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी राजेन्द्र गेंदले,पर्यवेक्षक बिंदु सिंह अहिल्या कोशले वीणा वर्मा ,यशवंत शर्मा उपस्थित रहें।

कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को स्व-रोजगार और उद्यमिता के आधुनिक तरीकों की जानकारी दिया जाएगा। भ्रमण के दौरान महिलाओं ने विभिन्न सफल महिला स्व-सहायता समूहों और उद्यमों का अवलोकन करते हुए उन्हे अपने व्यवसाय को और सशक्त बनाने की प्रेरणा मिलेगी। इसके बाद महिलाओं ने अमरकंटक का भ्रमण किया जायेगा, जहां उन्होने प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक स्थलों का आनंद लिया जाएगा। इस यात्रा में न केवल उनके व्यावसायिक ज्ञान को समृद्ध होगा बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक रूप से उन्हे नई ऊर्जा मिलेगी। इस पहल से महिलाओं में आत्मनिर्भर की भावना को बल मिला है और उन्होने अपने अद्यम की ओर सफल बनाने में संकल्प लिया गया है।