दो दिन मांस-मटन की बिक्री पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

रायपुर –  रायपुर नगर निगम क्षेत्र में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस और 30 जनवरी को महात्मा गांधी निर्वाण दिवस पर मांस-मटन का विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुपालन में रायपुर नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किये गये हैं। रायपुर नगर निगम ने 26 जनवरी और 30 जनवरी को पशुवध गृहों और मांस-मटन विक्रय की सभी दुकानों को बंद रखने के संबंध में आदेश प्रसारित किया है। इन दोनों दिवसों में किसी भी दुकान में मांस-मटन की बिक्री करते पाये जाने पर जप्ती के साथ ही संबंधित व्यक्ति के विरूद्ध यथोचित कार्यवाही की जायेगी। गणतंत्र दिवस और महात्मा गांधी निर्वाण दिवस पर रायपुर नगर निगम के सभी जोनों के स्वास्थ्य अधिकारी तथा स्वच्छता निरीक्षक मांस-मटन के विक्रय पर प्रतिबन्ध के आदेश का व्यवहारिक पालन सुनिश्चित करवायेंगे। इसके लिये उन्हें अपने-अपने जोन में मांस-मटन की दुकानों के सतत पर्यवेक्षण के लिये निर्देशित किया गया है।

Tags :

Related Posts

Advertisement

Popular Posts

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह: शिविर में 244 लोगों का बना लर्निंग लाईसेंस

लाईसेंस हेतु 24 व 31 जनवरी को भी लगेगा शिविर मुंगेली, 22 जनवरी 2025// राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 अंतर्गत कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार आमलोगों का लर्निंग लाईसेंस…

आईजी डॉ. संजीव शुक्ला ने ली रेंज के पुलिस अधीक्षकों की समीक्षा बैठक

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट बिलासपुर – पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर डॉ. संजीव शुक्ला द्वारा आज बिलासपुर रेंज के पुलिस अधीक्षकों की अपराध समीक्षा बैठक ली गई। जिसमें जिले में…

मोटरसाइकिल चोर गिरोह के नौ सदस्य गिरफ्तार

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट बलौदाबाजार भाटापारा – मोटरसाइकिल चोरी करने वाले अंतर्जिला गैंग के चार अपचारी बालकों सहित कुल नौ आरोपी सदस्यों को गिधौरी पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय…

दो दिन मांस-मटन की बिक्री पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट रायपुर –  रायपुर नगर निगम क्षेत्र में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस और 30 जनवरी को महात्मा गांधी निर्वाण दिवस पर मांस-मटन का विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित…

Get in Touch

Editor :- Yashwant Sharma

Publish from :- S/O. Kaleshwar Sharma 137 Pandariya Road Mungeli Mo Bashir Khan Ward No 15 Mungeli (N.Pa) Mungeli Chhattisgarh – 495334

Phone No :- 9329961340

Email:- mungelikibhadaas@gmail.com

Website:- www.mungelikibhadaas.com

© Copyright 2024 by Mungeli Ki Bhadaas | Designed With By Maa Techlabs